Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। टैक्सी की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के करमीसर तिराहे के पास 23 मार्च की शाम को 7 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में श्रीरामसर लेघा बाड़ी निवासी अनिल तंवर ने रिपोर्ट दी है।

परिवादी ने बताया कि टैक्सी चालक पूनम ने लापरवाही से टैक्सी चलाते हुए सड़क किनारे चल रहे उसके पिता को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता गिर गए और गंभीर घायल हो गए। जिससे पिता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajasthan1st News से आप यहाँ भी जुड़ें !

🏏 लाइव क्रिकेट स्कोर LIVE